ध्रुव-तारा
सोता था कुनबा सारा छत पे
हर बिस्तर था न्यारा छत पे
सुबह की पहली किरण ने जगाया
माँ ने नाम लेके पुकारा छत पे
दादा ने दिखाया, "वो कभी नहीं हिलता"
सबसे पहला सबक़, ध्रुव-तारा, छत पे
'पराग' अब बंद कमरों की ठंडी हवा में
खो गया वो आसमाँ हमारा, छत पे
कठिन शब्द: कुनबा – परिवार · न्यारा – अनोखा · ध्रुव-तारा – उत्तर दिशा का अचल तारा