सौ में इक बूँद
धूप में खड़ा हर शजर प्यासा
सारा का सारा शहर प्यासा
सुबह से शाम, शाम से रात
बीता हर इक पहर प्यासा
धरती पे पानी ही पानी, फिर भी
पीने को सौ में इक बूँद, और बशर प्यासा
'पराग' औरतें सिर पे घड़े लिए चलीं
मीलों का हर सफ़र प्यासा
कठिन शब्द: शजर – पेड़ · पहर – दिन का हिस्सा · बशर – इंसान