आम की मिठास
सड़कों पे पिघलती चली जेठ की धूप
पत्ता-पत्ता झुलसा, जली जेठ की धूप
दरवाज़े बंद, खिड़कियाँ बंद
सूनी करे हर गली जेठ की धूप
इसी आग में आम ने पाई मिठास
किसी को कड़वी, किसी को भली जेठ की धूप
'पराग' मज़दूर के माथे का पसीना पूछे
किसके लिए इतनी खली जेठ की धूप
कठिन शब्द: झुलसना – जलना · खलना – बुरा लगना, चुभना