सौ कोस का सफ़र
ढलती हुई शाम, चली पुरवाई
लेके किसी का नाम, चली पुरवाई
पूरब से आई, बादल संग लाई
बारिश का पैग़ाम, चली पुरवाई
दादा कहते, पुराने ज़ख़्म जगाए
न करने दे आराम, चली पुरवाई
'पराग' खाड़ी से उठी, सौ कोस चलके
मेरे आँगन पे हुई तमाम, चली पुरवाई
कठिन शब्द: पुरवाई – पूरब से आने वाली हवा · पैग़ाम – संदेश · तमाम – ख़त्म