घाट से टकराकर
समंदर से आई हर पल नम हवा
साथ लाई कोई बादल नम हवा
आँखों के कोनों में ठहरी
जैसे भीगा हुआ काजल, नम हवा
पश्चिमी घाट से टकराके बरसी
उगा गई पूरा जंगल, नम हवा
'पराग' माँ की याद-सी लिपट गई
जैसे गीला-सा आँचल, नम हवा
कठिन शब्द: पश्चिमी घाट – भारत के पश्चिमी तट की पर्वतमाला · आँचल – पल्लू