ममियों की रखवाली
खेतों में धूल उड़ाती खड़ी सूखी हवा
होंठों पे दरारें, पड़ी सूखी हवा
इसी ने सहेजी हैं ममियाँ हज़ारों बरस
मिस्र की रेत में जड़ी सूखी हवा
'पराग' चूल्हे में लकड़ी जलाए झट से
किसी के काम की घड़ी, सूखी हवा
कठिन शब्द: ममी – मिस्र में सहेजे गए प्राचीन शव