भरोसे का गुनाह
इक भोला-सा नादान डोडो
उस द्वीप का मेहमान डोडो
न उड़ना आया, न डरना जाना
दोस्त समझा इंसान, डोडो
सौ बरस में मिटा, और बन गया
ख़त्म होने का निशान, डोडो
'पराग' भरोसा ही था उसका गुनाह, या
बेरहमी की हमारी पहचान, डोडो?
कठिन शब्द: नादान – भोला · द्वीप – टापू (मॉरीशस) · बेरहमी – निर्दयता