सत्तर बरस का इंतज़ार
लौटी फिर वो रफ़्तार, चीता
सत्तर बरस का इंतज़ार, चीता
धरती का सबसे तेज़ धावक
पलक झपके, और पार, चीता
नामीबिया से सात समंदर उड़के
कूनो में आई बहार, चीता
'पराग' जो खोया था, वो लौट आया
गुज़री इक भूल का सुधार, चीता
कठिन शब्द: धावक – दौड़ने वाला · कूनो – मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय उद्यान