जटायु के वंशज
चक्कर काटे आसमान, गिद्ध
साफ़ करे सारा मैदान, गिद्ध
बीमारी फैलने से पहले खा जाए
धरती का बे-तनख़्वाह दरबान, गिद्ध
इक दवा पशुओं की, ज़हर बनी उसकी
सौ में से सत्तानवे बे-जान, गिद्ध
'पराग' जटायु ने सीता के लिए दी थी जान
आज हम ही उससे अनजान, गिद्ध
कठिन शब्द: दरबान – पहरेदार · जटायु – रामायण का गिद्ध, जिसने सीता को बचाने में प्राण दिए