दिसंबर की रात, घना कोहरा, हाथ को हाथ न सूझे, और दादा बैलगाड़ी पे शहर से लौट रहे थे,
रास्ता खो गया, लालटेन की रौशनी भी कोहरे में डूबी, और मन में डर के बादल घेर रहे थे।
तब दादा ने लगाम ढीली छोड़ दी, और बैलों से कहा, "चलो, घर ले चलो, तुम्हें पता है",
और बैल धीरे-धीरे चल पड़े, बिना रुके, बिना भटके, जैसे उनका दिल ख़ुद रास्ता रचता है।
घंटों बाद गाड़ी रुकी, और दादा ने देखा, अपने ही आँगन के सामने खड़े थे,
बैलों ने उन्हें घर पहुँचा दिया था, कोहरे में भी, जैसे वो उनके बेटे बड़े थे।
'पराग', दादा कहते, "इंसान रास्ता भूल सकता है, पर बैल घर नहीं भूलते",
जो बरसों साथ चले, उनके क़दमों में घर का नक़्शा होता है, जिसे वो कभी न टटोलते।