दीवार पे हथेलियों के निशान
दीवारों पे थपे गोबर के उपले
धूप में तपे गोबर के उपले
औरतों की हथेलियों के निशान
चूल्हों में छिपे, गोबर के उपले
कोई कहे गंदा, कोई कहे बेकार
पर रोटी पे छपे, गोबर के उपले
'पराग' जो कुछ भी न फेंके, सब बरते
वही ज्ञान, खपे, गोबर के उपले
कठिन शब्द: थापना – हाथ से पाथना · बरतना – इस्तेमाल करना · खपना – काम आना