हाथ से थपी रोटी
जाड़े की धूप में, मक्के की रोटी, सरसों का साग
पंजाब के रूप में, मक्के की रोटी, सरसों का साग
माँ के हाथों से थपी, मक्खन की डली
चूल्हे की धूप में, मक्के की रोटी, सरसों का साग
खेतों से तोड़ा, घंटों पकाया
सब्र के कूप में, मक्के की रोटी, सरसों का साग
'पराग' परदेस में भी याद आए
माँ के स्वरूप में, मक्के की रोटी, सरसों का साग
कठिन शब्द: थपना – हाथ से थपथपाके बनाना · डली – टुकड़ा · कूप – कुआँ, गहराई