सर्दियों में गाँव में कोल्हू चलता, बैल गोल-गोल घूमते, और गन्ने का रस बड़े कड़ाहे में जाता,
घंटों आग पे उबलता, फिर गाढ़ा होता, सुनहरा, और पूरा गाँव उसकी ख़ुशबू से महक जाता।
हम बच्चे सुबह से कोल्हू के पास खड़े रहते, इंतज़ार में, आँखें कड़ाहे पे गड़ी,
और जब गुड़ जमने लगता, तो काका हमें गरम-गरम इक-इक डली देते, जैसे सोने की कोई कड़ी।
हथेली पे रखते ही जलन होती, पर मुँह में डालते ही ऐसी मिठास, जो किसी मिठाई में न थी,
और काका हँसते, "धीरे खाओ, जलोगे", पर हम कहाँ सुनते, बचपन की भूख बड़ी कच्ची थी।
'पराग', अब चीनी के पैकेट आते हैं, सफ़ेद, चमकीले, पर वो गुड़ याद आता है,
जो किसी काका के हाथ से गरम-गरम मिला था, और जिसकी मिठास आज भी ज़ुबान पे गाता है।