गाँव के हलवाई रामलाल चाचा हर पंद्रह अगस्त को स्कूल के सारे बच्चों को मुफ़्त जलेबी खिलाते,
सुबह चार बजे से कड़ाही चढ़ाते, और गरम-गरम जलेबियाँ बनाके स्कूल ले जाते, मुस्काते।
किसी ने पूछा, "चाचा, इतना नुक़सान क्यों?", वो बोले, "सैंतालीस में मैं दस बरस का था,
तब इक हलवाई ने हम सबको जलेबी खिलाई थी, आज़ादी की ख़ुशी में, वो दिन मेरे दिल में बसा था।"
"मैं वही परंपरा निभा रहा हूँ, ताकि हर बच्चा आज़ादी का दिन मीठा याद रखे,
झंडे को सलाम करे, और जलेबी की मिठास के साथ देश का प्यार चखे।"
'पराग', रामलाल चाचा अब नहीं रहे, पर उनका बेटा हर पंद्रह अगस्त वही जलेबियाँ बनाता है,
जो इक मिठाई में आज़ादी का इतिहास घोल दे, वो हलवाई नहीं, इक सच्चा देशभक्त कहलाता है।