नानी हर भोर में चार बजे उठतीं, और मिट्टी के मटके में दही डालके मथानी चलातीं,
रस्सी इधर-उधर, इधर-उधर, और उसकी धीमी-धीमी आवाज़ पूरे घर को जगातीं।
घंटे भर बिलोने के बाद मक्खन ऊपर आता, सफ़ेद, नरम, और नानी उसे हाथ से निकालतीं,
और बची हुई छाछ बड़े लोटे में भरतीं, जीरा, नमक डालतीं, और सबको पिलातीं।
गर्मी में कोई भी मेहमान आता, तो नानी पानी से पहले छाछ का गिलास देतीं,
"धूप से आया है, पहले ये पी, फिर बात करेंगे", और मेहमान की थकान वो पहले ही लेतीं।
'पराग', अब बाज़ार में पैकेट वाली छाछ मिलती है, ठंडी, पर बेस्वाद, बिन किसी याद,
नानी की छाछ में भोर का प्यार था, मथानी की धुन थी, और दिल का स्वाद।