मेले जैसी भीड़ थी शहर के बड़े चौराहे पे, और इक बूढ़ी अम्मा बीच में खड़ी, घबराई,
गाँव से बेटे के पास आई थी, बस से उतरी, और रास्ता भूल गई, आँखों में नमी छाई।
सैकड़ों लोग पास से गुज़रे, किसी ने न देखा, सब अपनी जल्दी में, अपनी दौड़ में,
फिर इक कॉलेज की लड़की रुकी, "अम्मा, क्या हुआ?", और उनका हाथ थामा, उस शोर में।
अम्मा के पास बस इक पर्ची थी, बेटे का पता, टेढ़े अक्षरों में, आधा मिटा,
लड़की ने अपनी क्लास छोड़ी, अम्मा को साथ लिया, और घंटों ढूँढा, गली-गली, हर इक मोड़ पे टिका।
'पराग', शाम को अम्मा बेटे के घर पहुँचीं, और उस लड़की को गले लगाया, "तू मेरी बेटी है",
भीड़ बेरहम होती है, पर उसमें इक दिल भी रुक जाए, तो पूरी भीड़ में रौशनी समेटी है।