बचपन में मुन्ना शहर के इक बड़े सिग्नल पे गुब्बारे बेचता था, नंगे पाँव, धूप में,
हर लाल बत्ती पे गाड़ियों के शीशे खटखटाता, और ज़्यादातर लोग मुँह फेर लेते, किसी रूप में।
इक दिन इक कार वाली मैडम ने उसे देखा, शीशा खोला, "स्कूल जाते हो?", उसने सिर हिलाया, "नहीं",
अगले दिन वो फिर आईं, इक संस्था का पता दिया, "यहाँ जाओ, पढ़ाई मुफ़्त है, यहीं।"
मुन्ना गया, पढ़ा, सुबह स्कूल, शाम को गुब्बारे, रात को पढ़ाई, बरसों तक, बिना रुके,
और आख़िर इंजीनियर बना, और पहली तनख़्वाह से इक पुरानी कार ख़रीदी, बिना झुके।
'पराग', आज वो उसी सिग्नल पे अपनी कार रोकता है, और हर गुब्बारे वाले बच्चे से पूछता है, "स्कूल जाते हो?",
शहर की सड़कें बेरहम होती हैं, पर कभी-कभी उन्हीं पे कोई हाथ पकड़ता है, और कहता है, "आगे जाओ।"