इक नौजवान बहुत निराश था, सब दोस्त आगे बढ़ गए थे, नौकरी, शादी, घर, और वो अब भी संघर्ष कर रहा था, इम्तिहान दे रहा था, फ़ेल हो रहा था, और उसे लगता, उसकी ज़िंदगी में सब देर से हो रहा है,
वो अपने गाँव लौटा, और अपने बूढ़े दादा के पास बैठा, और रोया, "दादा, मैं पीछे रह गया", और दादा उसे खेत के इक कोने में ले गए, जहाँ इक बाँस का झुरमुट था, ऊँचा, घना।
"बेटा, जानता है, बाँस का बीज बोने के बाद चार बरस तक ज़मीन के ऊपर कुछ नहीं दिखता, बस मिट्टी, और लोग सोचते हैं, बीज मर गया", दादा ने कहा, "पर उन चार बरसों में वो नीचे जड़ें फैलाता है, गहरी, मज़बूत",
"और पाँचवें बरस में वो इक ही महीने में अस्सी फ़ुट बढ़ जाता है, और लोग हैरान होते हैं, पर वो देर नहीं थी, वो तैयारी थी", और नौजवान ने उस बाँस को देखा, और उसकी आँखों में इक नई रौशनी आई।
वो शहर लौटा, और फिर से पढ़ाई में जुटा, बिना दोस्तों से तुलना किए, और दो बरस बाद उसने वो इम्तिहान पास किया, जिसमें बाक़ी फ़ेल हुए थे, और इक बड़ा अफ़सर बना,
और जब वो पहली बार गाँव लौटा, अफ़सर बनके, तो सीधा उस बाँस के झुरमुट के पास गया, और दादा के साथ खड़ा हुआ, और कहा, "दादा, मेरी जड़ें फैल रही थीं, मुझे पता ही न था।"
'पराग', देर हमेशा हार नहीं होती, कभी-कभी वो गहरी जड़ों की तैयारी होती है, और जो उस वक़्त में भी हिम्मत न छोड़े, उसका पाँचवाँ बरस ज़रूर आता है,
हर बीज का अपना वक़्त होता है, और जो दूसरों के खिलने से अपने देर से खिलने की तुलना न करे, वो जब खिलता है, तो सबसे ऊँचा खिलता है।