इक गाँव की पचहत्तर बरस की दादी ने ज़िंदगी में कभी साइकिल नहीं चलाई थी, क्योंकि बचपन में लड़कियों को इजाज़त न थी, और फिर शादी, बच्चे, खेत, और कभी मौक़ा न मिला, पर हर बार जब वो किसी को साइकिल चलाते देखतीं, तो उनकी आँखों में इक चाह झलकती,
इक दिन उनकी पोती, जो दस बरस की थी, ने पूछा, "दादी, आपको साइकिल चलानी आती है?", और दादी ने हँसके कहा, "नहीं, बेटा, अब इस उम्र में क्या सीखूँगी", और पोती ने ज़िद की, "मैं सिखाऊँगी!"
गाँव वाले हँसे, "पचहत्तर बरस की बुढ़िया साइकिल सीखेगी?", पर पोती न मानी, और हर शाम दादी को गाँव के बाहर के मैदान में ले जाती, और साइकिल पकड़के उन्हें बिठाती, और पीछे से धक्का देती, और दादी डरती, गिरती, घुटने छिलते, पर हर बार उठ जातीं,
इक महीना लगा, और इक शाम दादी ने पहली बार बिना किसी सहारे के साइकिल चलाई, दस मीटर, फिर बीस, फिर पूरा मैदान, और पोती पीछे दौड़ती, चिल्लाती, ताली बजाती, और दादी हँस रही थीं, ज़ोर से, जैसे सत्तर बरस का इंतज़ार इक पल में ख़त्म हुआ हो।
अगले दिन दादी साइकिल पे गाँव में घूमीं, और लोग हैरान, कुछ हँसे, कुछ ने ताली बजाई, और इक-दो बूढ़ी औरतें, जो भी कभी न चला पाई थीं, दादी के पास आईं, "हमें भी सिखाओगी?",
और अब हर शाम गाँव के मैदान में दादी और उनकी सहेलियाँ साइकिल चलाती हैं, और पोती उन्हें सिखाती है, और गाँव वाले, जो हँसते थे, अब उन्हें "साइकिल वाली दादियाँ" कहते हैं, प्यार से, गर्व से।
'पराग', उम्र बस इक गिनती है, और जो उस गिनती से डरे बिना कुछ नया सीखे, उसके लिए हर बरस इक नई शुरुआत है,
जो पचहत्तर में साइकिल चलाए, उसने साबित किया, कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती, और जो इक पोती अपनी दादी को सिखाए, उसने दिखाया, कि सीखना और सिखाना, दोनों ही उम्र से परे हैं।