रेलवे के इक लोको पायलट, सुरेंद्र सिंह, अड़तीस बरस से गाड़ियाँ चला रहे थे, भाप के इंजन से लेके बिजली के इंजन तक, लाखों मुसाफ़िरों को उनकी मंज़िल तक, और आज उनकी आख़िरी यात्रा थी, रिटायरमेंट का दिन,
वो अपने इंजन में चढ़े, और हमेशा की तरह सब चेक किया, सिग्नल, ब्रेक, हॉर्न, पर आज उनके हाथ काँप रहे थे, और आँखें नम, क्योंकि ये इंजन, ये पटरियाँ, ये सफ़र, उनकी पूरी ज़िंदगी थे, और आज सब पीछे छूट रहा था।
गाड़ी चली, और हर स्टेशन पे कुछ अजीब हुआ, प्लेटफ़ॉर्म पे रेलवे के कर्मचारी खड़े थे, गैंगमैन, स्टेशन मास्टर, कुली, सब, हाथों में फूल, और जब गाड़ी गुज़रती, तो सब हाथ हिलाते, सलाम करते, और सुरेंद्र सिंह हर स्टेशन पे हॉर्न बजाते, लंबा, जैसे जवाब दे रहे हों,
और आख़िरी स्टेशन पे पहुँचे, तो वहाँ सैकड़ों लोग थे, उनका परिवार, उनके साथी, और वो मुसाफ़िर, जो बरसों से उनकी गाड़ी में सफ़र करते थे, और जब वो इंजन से उतरे, तो तालियाँ बजीं, इतनी देर तक, कि उनके कान गूँज गए।
उनकी पोती ने उन्हें इक माला पहनाई, और इक तोहफ़ा दिया, इक छोटा-सा खिलौना इंजन, और कहा, "दादा, अब आप ये चलाना, घर में", और सब हँसे, और सुरेंद्र सिंह ने वो खिलौना सीने से लगाया, और रो पड़े,
और जाते-जाते उन्होंने अपने इंजन को आख़िरी बार छुआ, जैसे किसी पुराने दोस्त से विदा ले रहे हों, और कहा, "अड़तीस बरस तूने मेरा साथ दिया, अब किसी और का देना", और फिर अपने परिवार के साथ घर की ओर चले, इक नई यात्रा पे।
'पराग', रिटायरमेंट इक मंज़िल नहीं, इक नया स्टेशन है, और जो वहाँ से अपनी नई यात्रा शुरू करे, उसकी गाड़ी कभी रुकती नहीं,
जो अड़तीस बरस दूसरों को मंज़िल तक पहुँचाए, उसकी आख़िरी यात्रा पे हर स्टेशन सलाम करता है, और उसकी पोती का खिलौना इंजन उसकी अगली कहानी शुरू करता है।