इक अस्पताल के आख़िरी देखभाल वाले वार्ड में इक नर्स, लीला, का इक अनोखा नियम था, वो हर उस मरीज़ से, जिसके पास कुछ ही दिन बचे होते, इक सवाल पूछती, "आपकी ज़िंदगी का सबसे ख़ुशी वाला दिन कौन-सा था?", और जवाब इक कार्ड पे लिखके परिवार को दे देती।
कोई अपनी शादी का दिन बताता, कोई पहले बच्चे का जन्म, कोई पहली नौकरी, और लीला सब लिखती, और परिवार वाले वो कार्ड अपने पास रखते, जैसे जाने वाले का आख़िरी तोहफ़ा, और लीला कहती, "आख़िर में हमें बस यादों का सुकून चाहिए।"
इक दिन वार्ड में इक बूढ़ा मछुआरा आया, अस्सी बरस का, गोवा से, जिसकी आँखें अब भी समंदर जैसी थीं, और लीला ने उससे वही सवाल पूछा, और मछुआरा देर तक चुप रहा, खिड़की से बाहर देखता रहा, और उसका बेटा, जो पचास का था, पास बैठा था।
फिर मछुआरा बोला, "इक दिन, जब ये दस बरस का था, मैं इसे पहली बार नाव पे ले गया, और उस दिन इक भी मछली नहीं फँसी, सुबह से शाम तक, कुछ नहीं, और इसने इक बार भी शिकायत नहीं की, बस मेरे पास बैठा रहा, और मैं इसे लहरों के नाम बताता रहा, तारों के, हवा के, और शाम को हम ख़ाली जाल लेके लौटे, और मैं ज़िंदगी में कभी इतना ख़ुश नहीं था।"
बेटा वहीं बैठा रोने लगा, और बोला, "बाबा, मुझे तो लगा था, वो दिन आपके लिए बुरा था, ख़ाली दिन, नुक़सान का दिन", और मछुआरे ने बेटे का हाथ पकड़ा, "नहीं, बेटा, उस दिन मैंने कुछ नहीं पकड़ा, पर तुझे पा लिया", और लीला ने काँपते हाथों से कार्ड पे लिखा।
मछुआरा तीन दिन बाद चला गया, शांति से, और बेटे ने वो कार्ड अपनी नाव के छोटे-से केबिन में टाँग दिया, और अब हर बरस इक दिन वो अपने पोते को नाव पे ले जाता है, और जाल नहीं डालता, बस उसे लहरों के नाम बताता है, तारों के, हवा के।
'पराग', याद का सुकून बड़ी उपलब्धियों में नहीं, अक्सर उन छोटे, ख़ाली-से दिनों में छुपा होता है, जब हमने बस किसी अपने के साथ वक़्त बिताया,
जो मछुआरा मौत के किनारे पे अपना सबसे अच्छा दिन वो बताए, जब उसका जाल ख़ाली लौटा था, उसने सिखाया, कि ज़िंदगी में जो सबसे क़ीमती पकड़ में आता है, वो मछली नहीं, किसी के साथ बैठी इक शाम होती है।