ढलती सल्तनत
ढलता इक सूरज, सल्तनत
बिखरता इक रज, सल्तनत
कल जिसके नाम का सिक्का था
आज धूल का ध्वज, सल्तनत
महलों में अब चमगादड़ हैं
उजड़ा हर इक सज, सल्तनत
'पराग' बस इंसाफ़ बचता है
न ताज, न गज, सल्तनत
कठिन शब्द: रज – धूल · ध्वज – झंडा · सज – सजावट · गज – हाथी