कवि की पद्मावती
कवि की इक ग़ज़ल, पद्मिनी
झील में इक कमल, पद्मिनी
जायसी ने रचा जो क़िस्सा
सच और ख़्वाब का बदल, पद्मिनी
आईने में इक झलक भर
और मच गई हलचल, पद्मिनी
'पराग' कथा में भी जिंदा
इक सम्मान का पल, पद्मिनी
कठिन शब्द: जायसी – मलिक मुहम्मद जायसी, 'पद्मावत' के कवि · बदल – मेल, मिश्रण