कवि पराग

श्रेणी: इतिहास और विरासत · विषय-सूची

पन्ना धाय

विषय 1742 · श्रेणी: इतिहास और विरासत

माँ से बड़ी माँ

कविता 3483 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.3/4

ममता की इक मिसाल, पन्ना
वफ़ा का इक कमाल, पन्ना

अपने लाल को सुला दिया
बचाने को इक लाल, पन्ना

आँसू पी गई चुपचाप
न किया कोई सवाल, पन्ना

'पराग' इतिहास के पन्नों में
सबसे ऊँचा ख़याल, पन्ना

कठिन शब्द: धाय – पालने वाली दाई · वफ़ा – निष्ठा

दो पालने

कविता 3484 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.6/4

रात के अँधेरे में दो पालने पास-पास,
इक में राजकुमार सोया, इक में उसका ख़ास।

दुश्मन आया तलवार लेके, पूछा, "कौन है राजा?"
माँ ने काँपती उँगली से अपना लाल दिखाया।

फिर फूलों की टोकरी में राजकुमार छुपाया,
और नदी पार कर गई, आँसू न बहाया।

'पराग', इतिहास में ताज बहुत, तलवारें भी हज़ार,
पर पन्ना जैसी ममता न दिखी दूजी बार।

कठिन शब्द: पालना – झूला · ख़ास – अपना, प्यारा