बेपरवाह ठहाका
बेपरवाह इक ठहाका
दोस्तों का इलाक़ा, ठहाका
पेट पकड़के लोट गए सब
ऐसा इक धमाका, ठहाका
बरसों बाद मिले यार
फिर वही ज़ायक़ा, ठहाका
'पराग' ग़म के पहाड़ में भी
इक खिड़की का झाँका, ठहाका
कठिन शब्द: ज़ायक़ा – स्वाद · झाँका – झाँकने की जगह, झरोखा