बोलती ख़ामोशी
सब कुछ कहती, ख़ामोशी
दिल में रहती, ख़ामोशी
लफ़्ज़ जहाँ थक जाते हैं
वहाँ से बहती, ख़ामोशी
दो दिलों के बीच अक्सर
पुल-सी सहती, ख़ामोशी
'पराग' सबसे गहरी बात
चुपके से कहती, ख़ामोशी
कठिन शब्द: लफ़्ज़ – शब्द
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
सब कुछ कहती, ख़ामोशी
दिल में रहती, ख़ामोशी
लफ़्ज़ जहाँ थक जाते हैं
वहाँ से बहती, ख़ामोशी
दो दिलों के बीच अक्सर
पुल-सी सहती, ख़ामोशी
'पराग' सबसे गहरी बात
चुपके से कहती, ख़ामोशी
कठिन शब्द: लफ़्ज़ – शब्द
दो पुराने दोस्त बैठे, सामने दो कप चाय,
न कोई बात, न कोई बहस, बस भाप उठ आए।
घंटा भर बीत गया, कोई कुछ न बोला,
फिर भी दोनों का दिल जैसे इक साथ डोला।
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्द न चाहिए,
बस पास बैठना, और ख़ामोशी का साथ चाहिए।
'पराग', जो ख़ामोशी में भी सहज हो जाए,
वही दोस्ती है, जो उम्र भर निभ जाए।
कठिन शब्द: सहज – आसान, स्वाभाविक