दिल से निकली आह
दिल से निकली इक आह
अनकही-सी इक चाह
किसी ने न सुनी जो
चुपचाप जली इक राह
सीने में दबी बरसों
बनके रही गवाह
'पराग' इक आह में भी
छुपा है इक अल्लाह
कठिन शब्द: गवाह – साक्षी
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
दिल से निकली इक आह
अनकही-सी इक चाह
किसी ने न सुनी जो
चुपचाप जली इक राह
सीने में दबी बरसों
बनके रही गवाह
'पराग' इक आह में भी
छुपा है इक अल्लाह
कठिन शब्द: गवाह – साक्षी
किसी पुरानी तस्वीर को देखा, इक आह निकली,
जैसे बरसों की दबी बात अचानक पिघली।
न आँसू, न शब्द, बस इक लंबी-सी साँस,
जिसमें बसा था इक बीता पल, इक अधूरी आस।
आह भी इक भाषा है, जो दिल से सीधी निकले,
जिसे सुनने को किसी को कान नहीं, दिल चाहिए पहले।
'पराग', हर आह के पीछे इक कहानी सोती है,
जो कही न जा सके, वो साँस बनके रोती है।
कठिन शब्द: आस – उम्मीद