तूफ़ान में दीया
बैठा हूँ इक ध्यान में
जैसे दीया तूफ़ान में
बाहर शोर, भीतर चुप्पी
साँस चले इक तान में
हर विचार इक बादल-सा
गुज़रे खुले आसमान में
'पराग' ख़ुद से मिलना हो
तो बैठो इस मकान में
कठिन शब्द: तान – सुर की लहर
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
बैठा हूँ इक ध्यान में
जैसे दीया तूफ़ान में
बाहर शोर, भीतर चुप्पी
साँस चले इक तान में
हर विचार इक बादल-सा
गुज़रे खुले आसमान में
'पराग' ख़ुद से मिलना हो
तो बैठो इस मकान में
कठिन शब्द: तान – सुर की लहर
भोर से पहले इक चटाई, इक कोना शांत,
आँखें मूँदीं, कमर सीधी, मन था थोड़ा क्लांत।
पहले विचार दौड़े, जैसे गली के बच्चे,
कुछ झूठे, कुछ भूले, कुछ बेमतलब, कुछ सच्चे।
मैंने उन्हें न रोका, बस साँस को देखा,
धीरे-धीरे मिट गई मन की हर इक रेखा।
'पराग', ध्यान कोई जादू नहीं, बस बैठना है रोज़,
उसी ठहराव में मिलती है भीतर की खोज।
कठिन शब्द: क्लांत – थका हुआ · ठहराव – रुकना, स्थिरता