कवि पराग

श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची

जागरूकता

विषय 1884 · श्रेणी: अंदर की दुनिया

होश में जीना

कविता 3767 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.3/4

चाय पीना होश में
हर पल जीना होश में

बर्तन धोना, रोटी बेलना
सब कुछ सीना होश में

मामूली-सा इक पत्थर भी
बने नगीना होश में

'पराग' यही है सबसे ऊँचा
ध्यान का ज़ीना होश में

कठिन शब्द: सीना – सिलाई करना · नगीना – रत्न · ज़ीना – सीढ़ी

चाय का प्याला

कविता 3768 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.6/4

सुबह की चाय, हाथ में गर्म प्याला,
पहली बार देखा, उसमें भाप का उजाला।

पत्तियों की ख़ुशबू, अदरक की हल्की तीखी चुभन,
हर घूँट में जैसे खुल गया कोई नया मन।

बरसों चाय पी, पर अख़बार में खोया रहा,
आज पहली बार चाय के साथ मैं ख़ुद भी रहा।

'पराग', जागरूकता कोई बड़ी बात नहीं,
बस जो कर रहे हो, उसमें पूरे रहो, कहीं और नहीं।

कठिन शब्द: चुभन – तीखापन