खिड़की से धूप
आती है धूप खिड़की से
दिखता नया रूप खिड़की से
बरसों से जो बंद थी
झाँका इक अनूप खिड़की से
'पराग' मन भी खोलो ज़रा
उतरे ख़ुदा का स्वरूप खिड़की से
कठिन शब्द: अनूप – अनोखा, बेमिसाल · स्वरूप – रूप, छवि
श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची
आती है धूप खिड़की से
दिखता नया रूप खिड़की से
बरसों से जो बंद थी
झाँका इक अनूप खिड़की से
'पराग' मन भी खोलो ज़रा
उतरे ख़ुदा का स्वरूप खिड़की से
कठिन शब्द: अनूप – अनोखा, बेमिसाल · स्वरूप – रूप, छवि
इक कमरा बरसों बंद रहा, हवा न आई,
भीतर घुटन, धूल, और पुरानी तन्हाई।
इक दिन हिम्मत करके खिड़की खोल दी,
धूप उतरी, हवा चली, चिड़िया भी बोल दी।
मन भी ऐसा कमरा है, डर से बंद रहता,
नई बात, नया चेहरा, कुछ भी न सहता।
'पराग', मन की खिड़की खोलो, थोड़ा-सा ही सही,
जो रोशनी अंदर आए, वही सबसे सही।
कठिन शब्द: घुटन – दम घुटने-सा भारीपन