कवि पराग

श्रेणी: अंदर की दुनिया · विषय-सूची

मन का बगीचा

विषय 1887 · श्रेणी: अंदर की दुनिया

मन में फूल

कविता 3773 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.3/4

खिलते हैं फूल मन में
उड़ती है धूल मन में

जो बोया, वही उगा
हर इक भूल मन में

नफ़रत के बीज जो डालो
उगते हैं शूल मन में

'पराग' प्यार से सींचो
गहरी हो मूल मन में

कठिन शब्द: शूल – काँटा · मूल – जड़

माली की सुबह

कविता 3774 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.2/4

हर सुबह इक माली अपने बगीचे में जाए,
खरपतवार उखाड़े, पौधों को पानी पिलाए।

मन भी इक बगीचा है, उसमें भी उगें झाड़,
शिकायत, जलन, ग़ुस्से के काँटेदार पहाड़।

रोज़ थोड़ा-थोड़ा उनको उखाड़ना पड़ता है,
और दया, शुक्र, प्यार का बीज गाड़ना पड़ता है।

'पराग', जो अपने मन का माली बन जाए,
उसके भीतर हर मौसम बसंत ही छाए।

कठिन शब्द: खरपतवार – बेकार उगी घास