मौन में गीत
छुपा है इक गीत मौन में
बजता है संगीत मौन में
लफ़्ज़ जहाँ थम जाते हैं
मिलता है इक मीत मौन में
झगड़े बिना बात सुलझें
ऐसी है इक जीत मौन में
'पराग' ख़ुदा से बात हुई
गहरी इक प्रीत मौन में
कठिन शब्द: मौन – चुप्पी · मीत – दोस्त · प्रीत – प्रेम