चिड़िया को दाना
चिड़िया को इक दाना, जीव-दया
प्यासे को पानी पिलाना, जीव-दया
घायल कुत्ते के ज़ख़्म को
धीमे से सहलाना, जीव-दया
चींटी को भी पाँव तले से
चुपचाप बचाना, जीव-दया
'पराग' हर साँस में ख़ुदा
ये सच निभाना, जीव-दया
कठिन शब्द: जीव-दया – सब प्राणियों पे दया