आधा भरा गिलास
आधा भरा गिलास, आशावाद
हर रात में आस, आशावाद
बंजर में भी बीज बोए
ऐसा इक विश्वास, आशावाद
पतझड़ में भी देखे जो
बसंत का एहसास, आशावाद
'पराग' बुझते दीये में भी
लौ की इक प्यास, आशावाद
कठिन शब्द: आशावाद – अच्छे की उम्मीद रखना · बंजर – जहाँ कुछ न उगे