बरसों बाद मिला
फूल-सा खिला, हल्का दिल
बरसों बाद मिला, हल्का दिल
आँधी आई, तूफ़ाँ आया
फिर भी न हिला, हल्का दिल
गठरी छोड़ी शिकवों की
न रहा गिला, हल्का दिल
'पराग' माफ़ी के बदले
पाया ये सिला, हल्का दिल
कठिन शब्द: शिकवा – शिकायत · गिला – शिकायत · सिला – इनाम, बदला