तूफ़ान में शांत
तूफ़ान में भी मन शांत
घमासान में भी मन शांत
भीड़ हो या तन्हाई
हर मकान में भी मन शांत
बुद्ध की मूरत देखो
मुस्कान में भी मन शांत
'पराग' सबसे बड़ा ख़ज़ाना
हर इम्तिहान में भी मन शांत
कठिन शब्द: घमासान – ज़ोरदार लड़ाई · इम्तिहान – परीक्षा