दो इक मौक़ा
इक बार और, दो इक मौक़ा
भटके को, ऐ यार, दो इक मौक़ा
सूखी डाल भी फिर खिलती है
आने दो बहार, दो इक मौक़ा
ग़लती से जो टूटा था
जोड़ो वो तार, दो इक मौक़ा
'पराग' ख़ुदा भी हर सुबह
देता है प्यार, दो इक मौक़ा
कठिन शब्द: भटका – राह से भूला
इक बार और, दो इक मौक़ा
भटके को, ऐ यार, दो इक मौक़ा
सूखी डाल भी फिर खिलती है
आने दो बहार, दो इक मौक़ा
ग़लती से जो टूटा था
जोड़ो वो तार, दो इक मौक़ा
'पराग' ख़ुदा भी हर सुबह
देता है प्यार, दो इक मौक़ा
कठिन शब्द: भटका – राह से भूला
इक बच्चे की पतंग फटी, वो रोने लगा,
बाबा ने गोंद से जोड़ा, और फिर से उड़ने लगा।
थोड़ी टेढ़ी उड़ी, पर ऊँचा गई आसमान,
जैसे टूटके भी उसमें बाक़ी थी जान।
इंसान भी ऐसे ही हैं, टूटें, ग़लती करें,
पर दूसरा मौक़ा मिले, तो फिर से उड़ान भरें।
'पराग', जो दूसरा मौक़ा दे, वो ख़ुदा का काम करे,
इक टूटे दिल में फिर से उम्मीद का दीया धरे।
कठिन शब्द: गोंद – चिपकाने का पदार्थ