बीच का सार
न इधर, न उस पार, संतुलन
बीच का इक सार, संतुलन
काम भी, आराम भी
दोनों से प्यार, संतुलन
वीणा के तार न ढीले, न कसे
तभी झंकार, संतुलन
'पराग' जीवन की नाव की
सीधी पतवार, संतुलन
कठिन शब्द: संतुलन – बराबरी, समतोल · झंकार – गूँज · पतवार – नाव चलाने का डंडा