हार में मुस्कान
हार में भी मुस्कान
हर वार में भी मुस्कान
गिरके उठे, धूल झाड़ी
इस बार भी मुस्कान
दिन गिनते-गिनते रही
लंबे इंतज़ार में भी मुस्कान
'पराग' दीये-सी जलती रही
घने अंधकार में भी मुस्कान
कठिन शब्द: अंधकार – अँधेरा
हार में भी मुस्कान
हर वार में भी मुस्कान
गिरके उठे, धूल झाड़ी
इस बार भी मुस्कान
दिन गिनते-गिनते रही
लंबे इंतज़ार में भी मुस्कान
'पराग' दीये-सी जलती रही
घने अंधकार में भी मुस्कान
कठिन शब्द: अंधकार – अँधेरा
स्कूल की दौड़ में इक बच्चा सबसे पीछे आया,
थका, हाँफता, फिर भी चेहरे पे मुस्कान लाया।
बाक़ी बच्चे हँसे, पर वो ताली बजाता रहा,
जीतने वालों को गले लगाता रहा।
मास्टर ने पूछा, "हारके भी इतने ख़ुश क्यों?"
बोला, "मैंने पिछली बार से तेज़ दौड़ा, यूँ।"
'पराग', हार में भी जो मुस्काए, वही असली विजेता है,
जो ख़ुद से जीते, वो हर दौड़ का प्रणेता है।
कठिन शब्द: विजेता – जीतने वाला · प्रणेता – राह दिखाने वाला