ठहाकों की बौछार
ठहाकों की बौछार, हास्य
ग़म में इक फुहार, हास्य
ख़ुद पे हँसना सीखे जो
मिटे हर तकरार, हास्य
बूढ़े चेहरे पे लौटे
बचपन की बहार, हास्य
'पराग' हर दर्द का
सबसे मीठा उपचार, हास्य
कठिन शब्द: फुहार – हल्की बारिश · तकरार – झगड़ा · उपचार – इलाज