जगमगाती अच्छाई
चुपके से मुस्काती अच्छाई
अँधेरे में जगमगाती अच्छाई
बुराई कितना शोर करे
धीमे से जीत जाती अच्छाई
इक दीया दूजे को दे
ऐसे बढ़ती जाती अच्छाई
'पराग' बीज-सी मिट्टी में
पेड़ बनके छाती अच्छाई
कठिन शब्द: छाना – फैल जाना
चुपके से मुस्काती अच्छाई
अँधेरे में जगमगाती अच्छाई
बुराई कितना शोर करे
धीमे से जीत जाती अच्छाई
इक दीया दूजे को दे
ऐसे बढ़ती जाती अच्छाई
'पराग' बीज-सी मिट्टी में
पेड़ बनके छाती अच्छाई
कठिन शब्द: छाना – फैल जाना
इक दीये ने दूजे दीये को अपनी लौ दी,
उसकी रोशनी न घटी, बस दुगनी हो गई।
फिर दूजे ने तीजे को, तीजे ने चौथे को,
और पूरी गली जगमगाई इक छोटे से झोंके को।
अच्छाई भी ऐसी लौ है, बाँटो तो बढ़ती है,
इक छोटी-सी भलाई सौ दिलों में चढ़ती है।
'पराग', अच्छाई कभी शोर नहीं मचाती,
बस चुपके से इक दीया दूजे को जलाती।
कठिन शब्द: झोंका – हवा का हल्का धक्का