सच्चा इरादा
सच्चा इक इरादा, नेकनीयती
सीधा और सादा, नेकनीयती
जो कहा, सो निभाया
पक्का इक वादा, नेकनीयती
लेने से कम, देने में
हमेशा ज़्यादा, नेकनीयती
'पराग' ख़ुदा के दरबार में
दिल का शहज़ादा, नेकनीयती
कठिन शब्द: नेकनीयती – अच्छी नीयत · शहज़ादा – राजकुमार