कवि पराग

श्रेणी: गुण · विषय-सूची

भलमनसाहत

विषय 1994 · श्रेणी: गुण

सीधा व्यवहार

कविता 3987 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 0.6/4

सीधा इक व्यवहार, भलमनसाहत
बिना छल का प्यार, भलमनसाहत

किसी की मदद को कभी
न करे इनकार, भलमनसाहत

दुश्मन का भी बुरा न सोचे
ऐसा इक विचार, भलमनसाहत

'पराग' पुराने गाँवों का
सबसे बड़ा शृंगार, भलमनसाहत

कठिन शब्द: भलमनसाहत – भलापन, शराफ़त · छल – धोखा · शृंगार – सजावट

गाँव के चाचा

कविता 3988 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.3/4

गाँव में इक चाचा थे, हर किसी के काम आते,
किसी की छत टपके, तो रातों-रात ठीक कर जाते।

न कोई दाम लेते, न कोई एहसान जताते,
बस इक कप चाय पीके मुस्काते, चले जाते।

किसी ने उनका बुरा भी किया, तो भूल गए,
अगले दिन उसी की मदद को चुपचाप चल दिए।

'पराग', भलमनसाहत वो पुरानी ख़ुशबू है,
जो गाँव की मिट्टी में आज भी हर सू है।

कठिन शब्द: एहसान जताना – उपकार गिनाना · हर सू – हर तरफ़