बीता ज़माना
टँगा इक छाता खूँटी पे
बाबा का कुर्ता खूँटी पे
बरसों से इक झोला
चुपचाप लटका खूँटी पे
घर की हर याद का
है इक सिरा खूँटी पे
'पराग' दीवार में गड़ा
बीता ज़माना खूँटी पे
कठिन शब्द: खूँटी – दीवार में गड़ी लकड़ी या कील · सिरा – छोर
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
टँगा इक छाता खूँटी पे
बाबा का कुर्ता खूँटी पे
बरसों से इक झोला
चुपचाप लटका खूँटी पे
घर की हर याद का
है इक सिरा खूँटी पे
'पराग' दीवार में गड़ा
बीता ज़माना खूँटी पे
कठिन शब्द: खूँटी – दीवार में गड़ी लकड़ी या कील · सिरा – छोर
कमरे की दीवार में इक लकड़ी की खूँटी गड़ी,
उसपे बाबा का कुर्ता, उनकी पगड़ी पड़ी।
बाबा चले गए, पर वो कुर्ता अब भी वहीं टँगा,
जैसे उनकी ख़ुशबू में अब भी हो वो रँगा।
माँ कभी-कभी उसे छूती, आँखें भीग जातीं,
जैसे खूँटी पे टँगी हों बीती सारी रातें।
'पराग', खूँटी बस लकड़ी नहीं, यादों का ठिकाना है,
जिसपे टँगा है किसी अपने का पूरा ज़माना है।
कठिन शब्द: पगड़ी – सिर पे बाँधने का कपड़ा