सच की ज़बान
सच की ज़बान, क़लम
काग़ज़ पे जान, क़लम
तलवार से भी तेज़
इसकी पहचान, क़लम
ग़ालिब, मीर की ग़ज़लें
इक आसमान, क़लम
'पराग' दिल की हर बात का
सादा बयान, क़लम
कठिन शब्द: बयान – कहना, विवरण
श्रेणी: रोज़मर्रा की चीज़ें · विषय-सूची
सच की ज़बान, क़लम
काग़ज़ पे जान, क़लम
तलवार से भी तेज़
इसकी पहचान, क़लम
ग़ालिब, मीर की ग़ज़लें
इक आसमान, क़लम
'पराग' दिल की हर बात का
सादा बयान, क़लम
कठिन शब्द: बयान – कहना, विवरण
दादा के पास इक पुरानी क़लम थी, सुनहरी नोक वाली,
उससे लिखीं चिट्ठियाँ, हिसाब, और ग़ज़लें निराली।
हर सुबह स्याही भरते, धीमे-धीमे, ध्यान से,
जैसे कोई पूजा कर रहे हों पूरे मान से।
अब वो क़लम मेरे पास है, नोक थोड़ी घिसी,
पर उसमें दादा के अक्षरों की ख़ुशबू बसी।
'पराग', क़लम छोटी है, पर उसमें सदियाँ समाएँ,
जो सच लिखे, उसके शब्द कभी न मुरझाएँ।
कठिन शब्द: नोक – सिरा