पूरा परिवार इक डोरी पे
धूप में लहराए कपड़ों की डोरी
रंगों को सजाए कपड़ों की डोरी
बाबा की क़मीज़, माँ की साड़ी
सबको इक साथ बिठाए कपड़ों की डोरी
बारिश आई, तो दौड़े सब
छत पे बुलाए कपड़ों की डोरी
'पराग' घर का पूरा परिवार
इक साथ दिखाए कपड़ों की डोरी
कठिन शब्द: क़मीज़ – कुर्ता, शर्ट