कवि पराग

श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची

अंगदान

विषय 2466 · श्रेणी: मौत और अमरता

किसी घर की ईद

कविता 4931 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.1/4

इक उम्मीद, अंगदान
किसी घर की ईद, अंगदान

अँधेरी आँखों को
फिर मिले दीद, अंगदान

'पराग' जीवन की
सबसे बड़ी नवीद, अंगदान

कठिन शब्द: दीद – देखना · नवीद – ख़ुशख़बरी

मिटके भी जीना

कविता 4932 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.4/4

जाने के बाद भी कोई किसी का जीवन बन जाए,
किसी की आँखों में रोशनी, किसी के सीने में धड़कन लाए।

गुर्दा, जिगर, आँखें, दिल, सबसे बड़ा उपहार,
जो अपनों ने दुख में भी दिया, उनका सबसे बड़ा प्यार।

अस्पताल के इक कमरे में किसी का अंत, किसी की शुरुआत,
इक परिवार का आँसू, दूसरे घर की सौग़ात।

'पराग', अंगदान कहे, कि मिटके भी कोई जी सकता है,
जो अपना हिस्सा बाँट दे, वो कई दिलों में बस सकता है।

कठिन शब्द: गुर्दा, जिगर – शरीर के अंग · उपहार – तोहफ़ा