आख़िरी पाठशाला
आख़िरी पाठशाला, देह-दान
ज्ञान का उजाला, देह-दान
विज्ञान के लिए
इक दान निराला, देह-दान
'पराग' आने वाले कल का
इक रखवाला, देह-दान
कठिन शब्द: पाठशाला – विद्यालय · निराला – अनोखा
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
आख़िरी पाठशाला, देह-दान
ज्ञान का उजाला, देह-दान
विज्ञान के लिए
इक दान निराला, देह-दान
'पराग' आने वाले कल का
इक रखवाला, देह-दान
कठिन शब्द: पाठशाला – विद्यालय · निराला – अनोखा
न चिता, न क़ब्र, बस इक आख़िरी इच्छा, "मेरी देह पढ़ाई के काम आए,"
ताकि कल के चिकित्सक सीखें, और लाखों की जान बचाएँ।
विद्यार्थी झुकें सम्मान से, उसे कहें "पहला गुरु,"
उसी से हो उनकी सीखने की यात्रा शुरू।
जिसने ये दान दिया, वो बिना नाम के भी अमर है,
उसकी सीख हर इलाज में, हर ठीक होते घर में है।
'पराग', देह-दान कहे, कि मिट्टी होने से पहले भी कुछ सिखाया जा सकता है,
जो अपनी देह ज्ञान को दे, उसका उपकार कभी न चुकाया जा सकता है।
कठिन शब्द: चिकित्सक – इलाज करने वाला · विद्यार्थी – छात्र · उपकार – भलाई