उजड़े बाग़ में बहार
इक प्यार, धड़कता दिल किसी और में
इक उपहार, धड़कता दिल किसी और में
किसी माँ का
ख़त्म हुआ इंतज़ार, धड़कता दिल किसी और में
'पराग' उजड़े बाग़ में
फिर से बहार, धड़कता दिल किसी और में
कठिन शब्द: उपहार – तोहफ़ा
श्रेणी: मौत और अमरता · विषय-सूची
इक प्यार, धड़कता दिल किसी और में
इक उपहार, धड़कता दिल किसी और में
किसी माँ का
ख़त्म हुआ इंतज़ार, धड़कता दिल किसी और में
'पराग' उजड़े बाग़ में
फिर से बहार, धड़कता दिल किसी और में
कठिन शब्द: उपहार – तोहफ़ा
इक घर में आँसू, दूसरे घर में लौटी हँसी,
इक दिल ने नया सीना पाया, फिर से धड़कन बसी।
जिसे मिला, वो हर सुबह उस अनजाने को याद करे,
हर धड़कन में शुक्रिया, हर साँस में दुआ भरे।
और जिन्होंने दिया, उन्हें ये सोचके सुकून आए,
कि उनके अपने का दिल कहीं अब भी गाए।
'पराग', धड़कता दिल किसी और में कहे, कि प्यार देह से बड़ा है,
जो अपना दिल बाँट दे, वो हर दिल में खड़ा है।
कठिन शब्द: सुकून – चैन · देह – शरीर