सगाई
दो घरों की पहली-पहली बात, सगाई
दो दिलों की धीमी-सी मुलाक़ात, सगाई
उँगली में जो पहनाई इक छोटी-सी अँगूठी
उसमें सिमट आई सारी कायनात, सगाई
शर्म से झुकी नज़रें, होंठ पे हल्की हँसी
जैसे चाँदनी में भीगी कोई रात, सगाई
'पराग' अभी तो बस इक वादा ही हुआ है
उम्र भर के सफ़र की पहली सौग़ात, सगाई
कठिन शब्द: कायनात – ब्रह्मांड · सौग़ात – तोहफ़ा